बस्तीः घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या
बस्ती, 12 जून। हर्रैया कस्बे में पति पत्नी के बीच का विवाद इतना गहरा गया कि पति ने गुस्से में आकर पीट पीट कर मार डाला। आसपास के लोगों का कहना है कि दोनो में अक्सर झगड़ा होता था। किराए के मकान में रहने वाले राम प्रवेश यादव ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी गीता को पीटकर मार डाला। मूल रूप से बाराबंकी जिले के देवा शरीफ का रहने वाला राम प्रवेश हर्रैया थाने के मुरादीपुर निवासी गीता से शादी किया था। मृतका के भाई सुभाष सोनी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। सीओ संजय कुमार सिंह ने भी हत्या की वजह पति-पत्नी के बीच विवाद बताया है।
बस्तीः घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या
June 12, 2025
0
Tags













Post a Comment
0 Comments