Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

खेत में प्रेमी के साथ पकड़ी गई विवाहिता, जानिये फिर क्या हुआ



खेत में प्रेमी के साथ पकड़ी गई विवाहिता, जानिये फिर क्या हुआ
यूपी डेस्कः गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के जमुआव गांव में एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ खेत में पकड़ी गई। गांव और ससुराल वालों ने काली मंदिर में दोनों की शादी करवा दी। घटना 18 जून की शाम की है, लेकिन मामला अब एक नया मोड़ ले चुका है। जमुआव गांव निवासी रोहित की शादी 2023 में प्रियंका नाम की युवती से हुई थी। 


दोनों शादी के बाद नोएडा चले गए, जहां रोहित एक निजी कंपनी में काम करता था। इसी कंपनी में पड़ोसी गांव का युवक पिंटू गोंड भी कार्यरत था। रोहित के घर अक्सर उसका आना-जाना होता था। इसी दौरान प्रियंका और पिंटू के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। कुछ दिन पहले रोहित अपनी पत्नी के साथ गांव लौटा। पिंटू भी उसी दौरान गांव पहुंचा। 18 जून की शाम प्रियंका ने रोहित को दवा लेने भेजा और इसी दौरान उसने पिंटू को बुलाकर खेत में मुलाकात की। गांव वालों ने देखा तो उन्होंने परिवार को सूचना दी। गांव के लोगों और परिजनों ने दोनों को काली मंदिर में ले जाकर रस्सियों से बांध दिया। 


प्रेमिका प्रियंका और पिंटू दोनों ने एक-दूसरे से शादी की जिद की। लंबे विवाद और बातचीत के बाद रोहित और उसके परिवार ने दोनों के प्रेम संबंध को स्वीकार कर लिया। इसके बाद मंदिर परिसर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी कर दी गई। शादी के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची 112 टीम दोनों को अपने साथ ले गई। इसके बाद पूरे मामले में नया मोड़ तब आया जब प्रियंका ने करंडा थाने में अपने पति रोहित और उसके परिजनों सहित 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। करंडा पुलिस का कहना है कि विवाहिता प्रियंका की तहरीर पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad