Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मेरठ के बाद मुजफ्फरनगर की मुसकान ने प्रेमी को पाने के लिये दो मासूम बच्चों को जहर देकर मार डाला



मेरठ के बाद मुजफ्फरनगर की मुसकान ने प्रेमी को पाने के लिये दो मासूम बच्चों को जहर देकर मार डाला
यूपी डेस्कः
मुजफ्फरनगर जनपद की मुस्कान ने भी प्रेमी की खातिर अपने दो मासूम बच्चों को जहर देकर मार डाला। पुलिस ने क़ातिल मां को गिरफ़्तार कर उसके प्रेमी जुनैद की तलाश शुरू कर दिया। गुरुवार को भोपा थाना क्षेत्र के रुड़काली गांव में दोपहर के समय मां मुस्कान के साथ घर के एक कमरे में सो रहे एक 5 वर्ष के बेटे अरहान और 1 वर्षीय बेटी इनाया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। 



मां मुस्कान ने पुलिस को जानकारी दी थी कि वह अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। उसके पति वसीम का जब फोन आया तो उसने बच्चों का हाल-चाल जानना चाहा, तब उसने बच्चों को उठाना चाहा लेकिन वे नहीं उठे। फिर उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। बताया जा रहा था कि ना तो मासूम बच्चों के शरीर पर कोई चोट के निशान थे और ना ही कोई घर के अंदर आया था। फिर दोनों बच्चों की अचानक मौत पुलिस को हजम नहीं हो रहा था। पुलिस ने दोनों बच्चो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।


मुस्कान से जब कड़ाई के साथ पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया कि पड़ोस के ही गांव खेड़ी फिरोजाबाद के निवासी जुनैद से पिछले कई सालों से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह अपने प्रेमी के साथ घर से फरार होना चाहती थी, लेकिन दोनों मासूम बच्चे उनकी राह में रोड़ा बने हुए थे। मुस्कान ने नाश्ते में दोनों बच्चों को जहरीला प्रदार्थ देकर मौत की नींद सुला दिया था। जानकारी देते हुए मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि कल भोपा पुलिस को मामले की सूचना मिली थी। मौके पर जांच शुरू की गई तो एक सनसनी घटना सामने आई। एक साल की बच्ची और 5 साल के बच्चे की संदिग्ध उपस्थिति में मृत्यु हो गई थी। कोई गहरी चोट नहीं थी। महिला ने पूछताछ में कबूला है कि चाय बिस्कुट के साथ उसने दोनों बच्चों को जहर दे दिया। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad