Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पर्यावरण सुरक्षा किसी एक की जिम्मेदारी नहीं, आगे आयें सम्भ्रान्त नागरिक



पर्यावरण सुरक्षा किसी एक की जिम्मेदारी नहीं, आगे आयें सम्भ्रान्त नागरिक
बस्ती, 06 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मीडिया दस्तक न्यूज के डायरेक्टर, संपादक अशोक श्रीवास्तव ने टीम के साथ प्रेस क्लब महामंत्री महेन्द्र तिवारी के पचपेड़िया रोड स्थित सुरक्षित कैम्पस में पौधरोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। अशोक श्रीवास्तव पिछले 10 सालों से अपने जन्मदिन पर जितने वर्ष के होते हैं उतने पौधों का रोपण करते आ रहे हैं। 


अशोक श्रीवास्तव ने कहा पर्यावरण को अनुकूल बनाना किसी एक की जिम्मेदारी नही है। मिले जुले प्रयासों से इसे परिणाम तक पहुंचाया जा सकता है। हर अच्छे नागरिक को कम से कम अपने हिस्से का पर्यावरण शुद्ध रखने का प्रयास करना चाहिये। अशोक श्रीवास्तव के आवाह्न पर गुरूवार को रामसजन यादव ‘गुरूजी’, महेन्द्र तिवारी, अजय कुमार श्रीवास्तव, रंजीत श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, रत्नेन्द्र पाण्डेय, दिनेश कुमार पाण्डेय, सुनील कुमार सोनी, अनिल कुमार श्रीवास्तव, अमर सोनी, लवकुश यादव आदि ने सहयोग प्रदान किया। सभी ने मिलकर स्वर्णरेखा (आम), जामुन, चितवन, आंवला के पौध लगाये। पौधों के देखरेख महेन्द्र तिवारी को सौंपी गई। उन्होने भरोसा दिलाया कि देखरेख के अभाव में पौधों को मरने नही देंगे। रामसजन यादव ‘गुरूजी’ ने कहा कि लगातार पौधों की देखरेख करने से उनसे एक लगाव हो जाता है, उनके पत्तों के मुरझाने पर उतना ही दर्द होता है जितना किसी परिजन के बीमार होने पर होता है।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad