Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अनुकूल पर्यावरण के लिये पौध लगायें- डा वी. के. वर्मा



अनुकूल पर्यावरण के लिये पौध लगायें-  डा वी. के. वर्मा 
बस्ती, 06 जून।
जिला चिकित्सालय के आयुष चिकित्साधिकारी वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, समाजसेवी एवं अनेक शैक्षणिक संस्थाओं के प्रबन्धक डा वी.के. वर्मा ने पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय के हर्बल गार्डेन, डॉ. वी.के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बसुआपार, गौतम बुद्ध मुराली देवी बालिका इण्टर कालेज, गौतम बुद्ध प्राथमिक एवं कन्या जूनियर हाई स्कूल, पटेल एसएमएच हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल कालेज गोटवा आदि के परिसरों, खाली स्थानों पर आम, नीम, बरगद, पीपल आदि का पौध रोपा। 


कहा कि निरोगी जीवन के लिये पौधों का विशेष महत्व है, जो  पौध लगाये गये है उनके सुरक्षा का भी पूरा इंतजाम किया गया है। पौधरोपण में मुख्य रूप से प्रमुख अधीक्षक डा. खालिद रिजवान, डा. महेश प्रसाद, डा. जी.एम. शुक्ला, डा. आलोक रंलन, डा. चन्दा सिंह, डा.आर.एन. चौधरी, डा. श्याम नरायन, राम दयाल चौधरी आदि ने योगदान दिया। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad