Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लखनऊ में मासूम बच्ची संग दुष्कर्म का आरोपी एनकाउंटर में ढेर



लखनऊ में मासूम बच्ची संग दुष्कर्म का आरोपी एनकाउंटर में ढेर
लखनऊ, 06 जून।
ढाई साल की बच्ची से दरिंदगी के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार तड़के देवी खेड़ा इलाके में गन्ना संस्थान के पास एनकाउंटर में मार गिराया। आरोपी दीपक वर्मा (24) ने पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके सीने में 2 गोली लगी। आलमबाग थाना पुलिस उसे नजदीकी अस्पताल ले गई। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 


कल यानी 5 जून की रात आरोपी आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे मां-बाप के साथ सो रही बच्ची का मुंह दबाकर उठा ले गया था। रात करीब ढाई बजे मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट के पास ले जाकर मासूम के साथ दरिंदगी की। बच्ची जब बेहोश हो गई तो उसे मरा समझकर वहां छोड़कर भाग गया। वारदात से जुड़ा सीसीटीवी भी एनकाउंटर के बाद सामने आया। इसमें आरोपी बच्ची को गोद में उठाकर लाता हुआ दिख रहा है। 


इसके बाद लिफ्ट के पास बच्ची के साथ दरिंदगी की। आरोपी ने इस कदर हैवानियत की थी कि बच्ची का प्राइवेट पार्ट डैमेज हो गया। केजीएमयू के डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की हालत नाजुक है। आज उसकी सर्जरी होगी। पुलिस ने आरोपी पर गुरुवार को ही एक लाख का इनाम घोषित कर दिया था। वारदात के 24 घंटे के अंदर उसे ढेर कर दिया। आरोपी दीपक पुत्र राधेश्याम वर्मा डूडा कॉलोनी, ऐशबाग का रहने वाला था। वह ट्रेनों में अवैध तरीके से पानी बेचने और जागरण में झांकी सजाने का काम करता था। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad