Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ऋषिकेश में दो युवकों ने नाबालिग से दुष्कर्म किया



ऋषिकेश में दो युवकों ने नाबालिग से दुष्कर्म किया
उत्तराखण्ड डेस्कः देहरादून जिल के ऋषिकेश में दो युवकों ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। चाची की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। आरोपियों में एक गैर समुदाय से तालुख रखता है। मामले में हिंदू संगठनों का भी बयान आया है. उन्होंने आरोप लगाया कि समुदाय विशेष के युवक ने नाबालिग को बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया और फिर अपने साथी को भी इसमे शामिल कर लिया।


ऋषिकेश के हिंदू संगठन मंगलवार को अमित ग्राम गुमानीवाला में एकत्रित हुए। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वारदात में शामिल समुदाय विशेष के युवक के घर पर लगे ताले को तोड़कर सामान बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते हिंदू संगठन घर का ताला नहीं तोड़ पाए। इससे आक्रोशित होकर हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि पुलिस अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। हिंदू संगठनों ने अप्रिय वारदातों से बचने के लिए स्थानीय लोगों को समुदाय विशेष के लोगों को अपने घर दुकान किराए पर नहीं देने की सलाह दी। वहीं ऋषिकेश कोतवाल प्रदीप राणा ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले में पॉक्सो समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad