Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

व्यवस्था परिवर्तन के वाहक बनेंगे राहुल गांधी -रामभवन



व्यवस्था परिवर्तन के वाहक बनेंगे राहुल गांधी -रामभवन
बस्ती, 19 जून। समूचा देश बदलाव चाहता है और यह बदलाव जननायक राहुल गांधी के कंधों पर बैठकर आयेगा। यह बातें किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के अध्यक्ष रामभवन शुक्ल ने कही। वे आवास विकास कालोनी स्थित अपने कैप कार्यालय पर अमेठी के सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में याद कर रहे थे।


किसान नेता ने कहा राहुल जी में सच के साथ खड़ा रहने का साहस है। वे देशवासियों की आवाज बन चुके हैं। शायद ही कोई तबका हो जिसे गले लगाकर राहुल गांधी ने उसके दर्द का अनुभव न किया हो। यही कारण है कि वे बार बार कहते हैं देश नफरत से नही चलेगा, देश मोहब्बत और भाईचारे से चलेगा। बाबा साहब द्वारा बनाये गये संविधान पर चौतरफा हमले हो रहे हैं, आरएसएस अपना सिद्धान्त भाजपा के जरिये देश पर थोपना चाहता है। लेकिन जब तक राहुल गांधी जैसा एक भी व्यक्ति कांग्रेस में रहेगा संविधान को आंच नही आने पायेगी। उन्होने कहा हमे राहुल गांधी के विचारों को ताकत देनी होगी। कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमित सिंह जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस, इंदु अली, सूरज कुमार गौड़, जीत बहादुर सिंह, अहमद हुसैन, अब्दुल रऊफ, अजीत मिश्र, लाल चंद्र, रविन्द्र चौधरी, रिंकू सिंह, रफीक, राम केश गौड़, नरेश सेन, अनिल सिंह आदि उपस्थित रहे।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad