Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

वाह! रे कानून व्यवस्थाः गाजियाबाद में थाने के गेट पर गोलियों की तड़तड़ाहट



वाह! रे कानून व्यवस्थाः गाजियाबाद में थाने के गेट पर गोलियों की तड़तड़ाहट
यूपी डेस्कः
यूपी में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। कानून की चौखट पर गोलियो की तड़तड़ाहट से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। ताजा मामला गाजियाबाद का है। यहां मुरादनगर थाने के सामने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने पिता और भाई के साथ आरोपियों की शिकायत करने थाने पहुंचा था। आरोपियों ने थाने के गेट पर उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 



बदमाशों ने सीने में चार गोलियां मारीं। गोलियों की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वारदात से पहले आरोपियों का युवक और उसके पिता से कार निकालने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने घर पहुंचकर युवक के घर पर दो राउंड फायरिंग की। इसकी सूचना पिता ने पुलिस को दी। थोड़ी देर बाद दरोगा पहुंचे और उन्हें थाने बुलाया। जैसे ही युवक अपने पिता और भाई के साथ थाने पहुंचा, आरोपी भी पीछे-पीछे आ गए और वारदात को अंजाम दे दिया।


गुरुवार सुबह हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुरादनगर थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है- जब तक हमलावर गिरफ्तार नहीं होते, धरना खत्म नहीं होगा। इस मामले में पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने एसओ मुरादनगर शैलेंद्र सिंह तोमर, एसआई सूबे सिंह और बीट दरोगा मोहित सिंह को निलंबित कर दिया है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। रवि शर्मा मुरादनगर थाना क्षेत्र के मिल्क रावली गांव का रहने वाला था। 6 साल पहले रवि शर्मा की शादी हुई। दो बच्चे हैं। उनके पिता श्रीपाल शर्मा बीज भंडार की दुकान चलाते हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad