Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बिहार में स्वास्थ्य मंत्री के पोस्टर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख, रेप पीड़िता की मौत पर गुस्सा



बिहार में स्वास्थ्य मंत्री के पोस्टर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख, रेप पीड़िता की मौत पर गुस्सा
बिहार डेस्कः मुजफ्फरपुर की 11 साल की रेप पीड़ित बच्ची की पटना मेडिकल कालेज में मौत के बाद बिहार कांग्रेस सड़कों पर है। प्रदर्शन करते हुये स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का इस्तीफा मांगा जा रहा है। बुधवार को कांग्रेसियों ने स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव किया। पुलिस ने हज भवन के पास कांग्रेस नेताओं को बैरिकेडिंग कर रोकने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे निकल गए। 



इस दौरान पुलिस से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई। कार्यकर्ताओं ने मंगल पांडे के घर के बाहर लगे पोस्टर और नेम प्लेट पर गोबर और कालिख पोत दी। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं से झड़प हुई। इससे पहले सुबह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम 11 नेताओं के साथ राजभवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। कहा कि ’हमने इस मामले में गवर्नर से कहा कि आपके पहल की आवश्यकता है। 


अब तक जिला प्रशासन और बिहार सरकार सिर्फ लीपापोती कर रही है।’’हमारी मांगे हैं कि पीड़िता के परिवार को मुआवजा दी जाए। बच्ची की माता को उनके योग्यता अनुसार सरकारी नौकरी दी जाए और दोनों भाई की पढ़ाई की खर्च उठाई जाए।’’हमने इसके लिए बिहार विधानसभा में विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। राज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि वह इस मामले पर संज्ञान लेते हुए परिवार को आर्थिक मदद और सरकार की तरफ से सहयोग मिलेगा।’

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad