Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शर्मसार करने वाली है भाजपा नेत्री की करतूत, ब्वाय फ्रेण्ड संग गिरफ्तार



शर्मसार करने वाली है भाजपा नेत्री की करतूत, ब्वाय फ्रेण्ड संग गिरफ्तार
उत्तराखंड डेस्कः
हरिद्वार में एक मां ने अपनी ही 13 वर्षीय बेटी का यौन शोषण कराया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर महिला पर पोक्सो और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे उसके ब्वायफ्रेंड के साथ गिरफ्तार कर लिया है। यह महिला भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रह चुकी है। भाजपा के कार्यक्रमों के विभिन्न मंचों पर वह स्थानीय और बड़े नेताओं के साथ भी अक्सर नजर आया करती थी। 


लेकिन कुछ समय से उसकी निष्क्रियता के चलते पार्टी ने उसे पद से हटा दिया था। इस मामले का खुलासा होने के बाद पार्टी ने आरोपी महिला को प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने महिला के निष्कासन की पुष्टि की है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरिद्वार ने बताया कि रानीपुर कोतवाली में पीड़ित बच्ची और उसके पिता ने तहरीर दी थी कि उनकी नाबालिग पुत्री को उसकी माँ घुमाने के बहाने जनवरी 2025 में अपने दोस्त सुमित पटवाल और शुभम के साथ गाड़ी में बीएचईएल स्टेडियम की तरफ लेकर गयी। 


वहाँ पर उनकी पत्नी की सहमति पर उसके दोस्तों ने शराब पीकर जबरदस्ती डरा धमकाकर बच्ची के साथ गलत काम किया। उसके बाद डरा धमकाकर आगरा, वृंदावन, हरिद्वार स्थित होटलों में भी सामूहिक दुष्कर्म करवाया और धमकी भी दी कि यह बात किसी को बताई तो बच्ची और उसके पिता कि जान से मार देंगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में अभियोग पंजीकृत किया। एसएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सभी आरोप सही पाए गए। बच्ची का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है जिसमें यौन शोषण की पुष्टि हुई है। 


पीड़िता का आरोप है कि उसकी मां उसे अपने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों के साथ भेजा करती थी। जिन्होंने उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने आरोपी महिला अनामिका शर्मा और उसके बॉयफ्रेंड सुमित पटवाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जबकि उसका दोस्त फिलहाल फरार है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने शिव मूर्ति चौक के पास होटल युग रेजीडेंसी से गिरफ्तार किया है। यह होटल सुमित ने लीज पर लिया हुआ है। महिला का अपने पति के साथ विवाद चल रहा था जिसके चलते वह पति से अलग रह रही थी। पुलिस के अनुसार 13 वर्षीय बच्ची करीब 1 महीने से अपने पिता के साथ रह रही थी। बेटी के गुमसुम होने पर पिता ने उससे बातचीत की तो उसने बताया कि मां ने अपने बॉयफ्रेंड सुमित पटवाल सहित अनेक लोगों से उसका यौन शोषण कराया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad