पूर्व सीएम अखिलेश यादव के भाई की मौत, छिपे हैं कई राज
लखनऊ, उ.प्र.। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को 38 साल की उम्र मे निधन हो गया। सुबह 6 बजे पत्नी अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह उन्हें लेकर लखनऊ के सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. डीसी पांडेय के मुताबिक, जब प्रतीक को लाया गया, तब उनकी पल्स पूरी तरह डाउन थी। हार्ट भी रुक चुका था।
लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आये पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, कार्डिएक अरेस्ट से प्रतीक की मौत हुई है। बॉडी पर चोट के 6 निशान थे, जो पुराने हैं। फिलहाल विसरा सुरक्षित रखा गया है। प्रतीक का शव उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। अंतिम संस्कार कल, गुरुवार को लखनऊ में सुबह 11 बजे बैकुंठ धाम पर होगा। घटना के समय प्रतीक की पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव असम में थीं।
जानकारी मिलने पर वो लखनऊ लौट आई हैं। वे हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण के लिए असम गई थीं। सीएम योगी, मंत्री सुरेश खन्ना, डिंपल यादव, शिवपाल यादव समेत कई बड़े नेता भी पहुंचे। अखिलेश यादव सुबह पोस्टमॉर्टम हाउस और दोपहर बाद प्रतीक यादव के आवास पहुंचे। श्रद्धांजलि देते वक्त अखिलेश काफी भावुक नजर आए। डॉक्टरों के अनुसार, पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म ऐसी गंभीर स्थिति है, जिसमें खून के थक्के फेफड़ों की नसों को ब्लॉक कर देते हैं। इससे सांस लेने और शरीर में खून का प्रवाह बुरी तरह प्रभावित होता है और व्यक्ति की जान जा सकती है। प्रतीक यादव की मौत के पीछे कई राज छिपे हैं। दबी जुबान से पारिवारिक कलह को प्रतीक की मौत का कारण मान रहे हैं।











Post a Comment
0 Comments