Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बहराइच मे 5 साल के मासूम का मर्डर, डीजे के शोर मे दब गईं चीखें



बहराइच मे 5 साल के मासूम का मर्डर, डीजे के शोर मे दब गईं चीखें
यूपी डेस्कः
बहराइच जिले में शादी समारोह के दौरान एक 8 वर्षीय बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक जब गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे की तेज आवाज गूंज रही थी, उसी शोर के बीच हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया। बच्चे का शव घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में पड़ा मिला। परिजनों ने रंजिशन हत्या का आरोप लगाया है।


कैसरगंज थानाक्षेत्र के मंझारा तोकली गांव के मजरा दयाल पुरवा में रात गांव में एक शादी समारोह था तथा लक्ष्मण निषाद का 8 वर्षीय पुत्र शादी कार्यक्रम देखने रात में घर से निकला था। पुलिस के अनुसार काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात घर से लगभग 300-400 मीटर दूर मूंज के झुरमुट में बच्चे का लहूलुहान शव बरामद हुआ, हत्यारों ने धारदार हथियार से बच्चे का गला रेत दिया था। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव बताया कि परिजनों ने गांव के कुछ लोगों से रंजिश बताते हुए उन पर हत्या का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर एक नामजद अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad