Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे प्रेमी को जलाकर मारने वाली महिला गिरफ्तार



बस्ती मे प्रेमी को जलाकर मारने वाली महिला गिरफ्तार
बस्ती, 09 मई।
01 मई की रात करीब 11 बजे प्रेमी के कमरे मे आग लगाकर भागने वाली आरोपी महिला क्रांति चौधरी को मुंडेरवा पुलिस ने शुक्रवार को मुंडेरवा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। घटना मे बुरी तरह झुलसे रामचनर्छ गुप्ता की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। आरोप है कि क्रांति चौधरी ने रामचंद्र गुप्ता को कमरे में बंद कर आग लगा दी थी। 



रामचंद्र किसी तरह छत के टाड़ पर चढ़कर एक रास्ते से बाहर कूद गया, लेकिन तब तक वह बुरी तरह  झुलस चुका था। परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा था। 6 मई की रात करीब 10 बजे उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में 2 मई को रामचंद्र की मां सरस्वती देवी ने मुंडेरवा थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि क्रांति चौधरी, जो दयाशंकर की पत्नी हैं और थाल्हापार, लालगंज की निवासी हैं। उनके बेटे रामचंद्र गुप्ता के साथ पिछले चार साल से बिना शादी के पति-पत्नी के रूप में रह रही थी। 


पिछले दो महीने से वह उनके घर में ही रह रही थी। 01 मई की रात प्रेमी को जिंदा जलाकर मारने की नीयत से उसने कमरे मे आग लगा दी और फाटक बंद कर भाग गई। तहरीर के आधार पर मुंडेरवा थाने में धारा 118(2) बीएनएस के तहत क्रांति चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। रामचंद्र की मृत्यु के बाद, मुकदमे में धारा 103(1) बीएनएस भी जोड़ी गई। पुलिस इस मामले में आगे की विवेचना कर रही थी। 


आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मुंडेरवा प्रदीप कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव, हेड कांस्टेबल पुनीत पाठक, कांस्टेबल कामोद कुशवाहा और महिला कांस्टेबल मौसम यादव शामिल थे। क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह यादव ने इसकी पुष्टि करते हुये बताया कि इलाज के दौरान गोरखपुर में रामचन्द्र गुप्ता की मृत्यु हो गयीं थी। परिजनों की तहरीर पर मुंडेरवा थाने मे 2मई में तहरीर दिया गया था। अभियुक्ता का गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad