खलीलाबाद में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया
संत कबीरनगर, उ.प्र.। खलीलाबाद शहर में मोनू गोयल पुत्र स्व सुनील गोयल नाम के युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वह पुरानी सब्जी मंडी का रहने वाला था। बीते 5 महीने से घर पर ही रह रहा था। गुरूवार सुबह मोनू की मां ने उसे फंदे से लटकते हुये देखा तो चीखते हुए मोहल्ले के लोगो को घटना की जानकारी दी। सूचना पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुये, पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। मोनू का बड़ा भाई रोहित दिल्ली में इंजीनियर हैं। घर पर सिर्फ़ मोनू और उसकी मां ही रहते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खलीलाबाद में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया
July 03, 2025
0
Tags












Post a Comment
0 Comments