Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आगरा में भतीजे संग भागी चाची, बर्दाश्त नही कर पाया पति, हार्ट अटैक से मौत



आगरा में भतीजे संग भागी चाची, 
बर्दाश्त नही कर पाया पति, हार्ट अटैक से मौत

यूपी डेस्कः आगरा में चाची भतीजे को लेकर भाग गई। दोनों के बीच प्रेम संबंध था और दोनों एक-दूसरे के साथ रहने के लिए घर से भागे। पति पत्नी की बेवफाई को बर्दाश्त न कर सका उसकी कुछ दिनों बाद मौत हो गई। थाना बरहन क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की 38 वर्षीय पत्नी अपने ही 24 साल के भतीजे के साथ 8 जून को भाग गई। 


परिवार वालों का कहना था कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। महिला और उसके पति के दो बेटे और एक बेटी हैं। दोनों की शादी को 25 साल हो गए थे। इसके बाद महिला का प्रेम प्रसंग पति के भतीजे के साथ हो गया। पति ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। पति ने 12 जून को केस दर्ज कराया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी। उनकी लोकेशन हरिद्वार में मिली। 


पलिस टीम पति के साथ हरिद्वार पहुंची, पत्नी वहां पर मिल गई, लेकिन उसका भतीजा भाग गया। पुलिस निजी वाहन से उसे लेकर थाना बरहन लौट रही थी। तभी मुजफ्फरनगर के पास पहुंचे तो महिला के पति की तबीयत बिगड़ गई। उसके सीने में दर्ज होने लगा, उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के पति के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदयाघात से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad