Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

साथी हाथ बढ़ाना ट्रस्ट ने की मरीज की मदद, परिजनों ने जताया आभार



साथी हाथ बढ़ाना ट्रस्ट ने की मरीज की मदद, परिजनों ने जताया आभार
बस्ती, 30 जुलाई। साथी हाथ बढ़ाना ट्रस्ट ने मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती ज़रूरतमंद मरीज राधेश्याम को 5 यूनिट प्लेटलेट्स का सहयोग किया गया। उननके परिवार में कोई डोनर नही था। संस्था ने आगे बढ़कर उनके लिये प्लेटलेट्स की व्यवस्था कराई। मरीज के परिजनों एवं सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गेश मणि त्रिपाठी ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया।

 

प्लेटलेट्स की यह व्यवस्था स्थानीय ब्लड बैंक सेवा ब्लड बैंक के समन्वय से की गई। ऐसे में ट्रस्ट का यह योगदान न केवल राहत देने वाला रहा, बल्कि समाज में मानवता के प्रति जागरूकता का संदेश भी दे रहा है। स्थानीय प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन ने भी ट्रस्ट के इस सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि यदि अन्य संगठन भी इसी भावना से आगे आएं, तो ब्लड व प्लेटलेट्स की कमी को काफी हद तक दूर किया जा सकता है।


साथी हाथ बढ़ाना ट्रस्ट के फाउंडर राजकुमार पाण्डेय ने कहा कि हमारी संस्था द्वारा अब तक सैकड़ो मरीजो को ब्लड, प्लेटलेट्स और आर्थिक सहयोग दिया जा चुका है। संस्था का उद्देश्य हमेशा यही रहा है कि संकट की घड़ी में कोई भी खुद को अकेला न महसूस करे। ब्लड, प्लेटलेट्स या आर्थिक रूप से कमजोर होने की कमी से किसी की जान न जाए, यही हमारा प्रयास है जो साथी हाथ बढाना टीम की बदौलत निरंतर पूरा किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad