Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मेरठ में बीच सड़क में प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या



मेरठ में बीच सड़क में प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
यूपी डेस्कः मेरठ में बुधवार को फतेल्लापुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर सलीम (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे कचहरी से ई-रिक्शे में सवार होकर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उनको रोक लिया और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। एक गोली उनकी गर्दन, तो दूसरी कमर में लगी। 5 दिन पहले ही गैंगस्टर के मामले में जेल से छूटकर आए थे।


बीच सड़क पर फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच, बदमाशों ने बाइक घुमाई और भाग निकले। बाइक पर दो बदमाशों में एक बाइक चला रहा था और दूसरा पीछे बैठा था। जानकारी मिलने पर दो थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। आसपास के इलाके में चेकिंग की। क्राइम स्पॉट को सील कर दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। अभी ये पता नहीं चला है कि बदमाशों ने सलीम को गोली क्यों मारी। ये मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर का है।


24 साल पहले मारपीट के मामले में पुलिस ने सलीम पर 307 का मुकदमा दर्ज किया था। इसकी तारीख थी। कोर्ट से शाम साढ़े बजे वह घर जा रहे थे। इसके लिए उन्होंने ई-रिक्शा किया था। जैसे ही ई-रिक्शा सुभाष नगर मुख्य मार्ग की गली नंबर दो से थोड़ा आगे पहुंचे। तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर 2 बदमाश आए। उनको रोका। तमंचा निकला और फायरिंग करने लगे। गोली लगते ही सलीम सिर के बल नीचे गए। फायरिंग की आवाज से लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले। सिविल लाइन पुलिस और सीओ अभिषेक तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को मॉर्च्युरी भिजवाया। सलीम पर नौचंदी थाने से गैंगस्टर लगा है, जिसमें वह शनिवार को जेल से छूटकर लौटे थे। पुलिस की दो टीमे वर्कआउट में लगाई गई हैं।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad