Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लापरवाहीपूर्वक इलाज करने का आरोप, केयर डायग्नोस्टिक सेन्टर और किरन सर्जिकल को सील कर कार्यवाही की मांग



लापरवाहीपूर्वक इलाज करने का आरोप, केयर डायग्नोस्टिक सेन्टर और किरन सर्जिकल को सील कर कार्यवाही की मांग
बस्ती, 30 जुलाई। गौर थाना क्षेत्र के मंसूरनगर निवासी राम मनोरथ पुत्र गालुर ने बुधवार को जिलाधिकारी को सम्बोधित पत्र उनके प्रशासनिक अधिकारी को देकर कहा है कि डाक्टरो की लापरवाही के कारण उनके पिता गालुर यादव की 23 जुलाई 2025 को मालवीय रोड स्थित किरन सर्जिकल असपताल मेंं मौत हो गयी। 


22 जुलाई को पूरा दिन उनके पिता तड़फते रहे किन्तु डा. राजेश पासवान और डा. एसपी चौधरी ने देखना भी गवारा नहीं किया। चिकित्सकों की लापरवाही से उसके पिता की मौत हो गई। मांग किया कि लापरवाही करने वाले डाक्टरों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही केयर डायग्नोस्टिक सेन्टर और किरन सर्जिकल को सील कर सघन जांच कराकर उसे न्याय दिलाया जाय। डीएम को दिये पत्र में राम मनोरथ ने कहा है कि गत 21 जुलाई को उनके पिता गालुर यादव के पेट में अचानक दर्द होने लगा। 


उन्हें मालवीय रोड स्थित किरन सर्जिकल सेन्टर में 21 जुलाई को भर्ती कराया गया। डा. एस.पी. चौधरी ने उनके पिता को देखा और डायग्नोस्टिक सेन्टर से अल्ट्रासाउन्ड के साथ जरूरी जांच कराया। जांच रिपोर्ट के बाद डा. एस.पी. चौधरी ने कहा कि आपके पिता के लीबर में फोडा हो गया है, इसे हम ठीक कर देंगे। उनके कहने पर 21 जुलाई की रात्रि में डा. पासवान ने अपने केयर डायग्नोस्टिक सेन्टर पर लगभग आधा लीटर मवाद निकाला और आपरेशन, जांच के नाम पर तीस हजार रूपया लिया और उसका कोई बिल भी नहीं दिया। आपरेशन के बाद पिता की हालत बिगड़ गयी। पासवान के मोबाइल नम्बर 8382414435 फोन किया किन्तु कोई डाक्टर नहीं पहुंचा। डीएम को सम्बोधित पत्र देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad