Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अवैध तमंचे से गोली मारकर पुजारी ने किया सुसाइड



अवैध तमंचे से गोली मारकर पुजारी ने किया सुसाइड
जिला संवाददाता, सिद्धार्थ नगर (अवधेश मिश्र) शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के बागेश्वरी धाम मंदिर के पुजारी का शव खून से लथपथ मिला है। उन्होने खुद को अवैध तमंचे से गोली मार कर आत्म हत्या कर लिया। पुलिस आत्म हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना शिव नगर डिड़ई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धौरहरा के टोला आम चांदी में शनिवार दोपहर तीन बजे घटित हुई। मृतक पुजारी का नाम 70 वर्षीय सरजू दास महाराज है। बताते हैं कि पुजारी मंदिर में काम करने वाले लोगों के बीच दोपहर में बैठे थे। 


तभी वह सेवादार नारायण दत्त पांडेय से चाय बनाने को कहकर अपने कमरे में चले गए और कमरा अंदर से बंद कर लिया। कुछ ही क्षण बाद मंदिर में मौजूद सेवादारों को गोली की आवाज सुनाई दी। सभी पुजारी के कमरे की तरफ भागे। कमरा अंदर से बंद होने के कारण लोग असहाय हो गए। कुछ देर बाद दरवाजे के नीचे से खून बहता देख सहयोगी पुजारी पवन कुमार ने ग्रामीणों व पुलिस को घटना की सूचना दिया। शिवनगर डिड़ई पुलिस व प्रशासन ने लोहे के दरवाजे को ग्लैंडर मशीन से कटवाया तो देखा कमरे में पुजारी मृत पड़े है और कनपटी के पास खून निकल रहा है। 


बगल में ही एक देसी तमंचा भी पड़ा था। पुलिस को समझने ने देर नहीं लगी कि पुजारी ने इसी असलहे से अपने को गोली मार ली है। लोगों के अनुसार कुछ दिनों से पुजारी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। वह हमेशा तनाव में रहा करते थे। लोगों ने बताया कि पुजारी सरजू दास वर्ष 2017 में चित्रकूट धाम से मंदिर पर आए थे। उनके आने के बाद से मंदिर धीरे धीरे भव्यता की ओर अग्रसर होने लगा था। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह आत्म हत्या है पर आत्म हत्या क्यों किये इसके कारणों का पता किया जा रहा है। शव को पीएम में भेजा गया है। बाकी जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad