महराजगंज पहुंचे हिमांचल प्रदेश के राज्यपाल,
भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा अर्चना
जिला संवाददाता, महराजगंज (सुनील कुमार पाण्डेय) शनिवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सिसवा विकास खंड के ग्राम सभा बड़हरा महंत पहुंचे। उन्होंने यहां भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पूजा-अर्चना, हवन कर के दर्शन किया। राज्यपाल का यह दौरा धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण से विशेष महत्व रखता है।
मंदिर पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं ग्रामवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। राज्यपाल ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के विग्रहों का विधिपूर्वक पूजन किया और मंदिर की परंपराओं के अनुरूप पूजा अनुष्ठान में भाग लिया। उन्होंने मंदिर प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ का दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भूमि धार्मिक आस्था, परंपराओं और सांस्कृतिक विविधताओं से परिपूर्ण है।
यहाँ के ग्रामीण अंचलों में ऐसी दिव्यता और श्रद्धा देखने को मिलती है, जो आत्मा को शांति देती है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंदिर समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को एकजुट करते हैं और युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं। उनके साथ आए अधिकारियों ने भी मंदिर में दर्शन किया और व्यवस्था की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल ने क्षेत्रवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और स्थानीय प्रशासन को सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया।
यह दौरा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बना और लोगों में उत्साह और श्रद्धा की भावना देखने को मिली। इस दौरान महंत संकर्षण रामानुज दास अशोक कुमार पांडेय भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पाण्डेय रवि कान्त पटेल अजय श्रीवास्तव दीपक पंकज तिवारी रणधीर सिंह एन बी पाल सोमनाथ चौरसिया पवन गुप्ता ज्योतिष मणि त्रिपाठी राममिलन गुप्ता, संतोष सिंह, नागेन्द्र मल्ल बचनलाल सहित सैकड़ों की संख्या में जिले के दर्जनों से अधिक पुलिस बल उपस्थित रहे।
Post a Comment
0 Comments