Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में अर्धनग्न मिली महिला की लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका



बस्ती में अर्धनग्न मिली महिला की लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका
बस्ती, 17 जुलाई। रुधौली थाना क्षेत्र के कोहरा चौराहे के पास सरयू नहर खंड 4 में एक अज्ञात महिला की लाश मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच आंकी गई है। यह घटना गोंडा से खलीलाबाद जाने वाली नहर में हुई है। इसी नहर में कुछ समय पहले भी एक महिला की लाश मिली थी। 


उसकी पहचान इसी थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार निवासी के रूप में हुई थी। आज फिर अठदेवरा गांव के पास बने नहर के फाटक के पास एक और लाश मिली है। जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। तरह तरह की चर्चा भी हो रही है। महिला की लाश ब्रा पैण्टी में मिली है। आशंका जताई जा रही है कि रेप करने के बाद उसकी हत्या कर गई है। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे के अनुसार, शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। साथ ही पुलिस टीमें भी लगी हुई हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि यह घटना तीन से चार दिन पहले की हो सकती है। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है, जिससे दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में लापता महिलाओं की जानकारी एकत्र की जा रही है।




Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad