Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कन्हैया लाल यादव को कांग्रेस पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी



कन्हैया लाल यादव को कांग्रेस पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी
बस्ती, 23 जुलाई। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष (संगठन प्रभारी) अखिलेश शुक्ल की संस्तुति पर कन्हैया लाल यादव को उ.प्र. पूर्वी जोन का प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन प्रभारी) नियुक्त किया गया है साथ ही अपेक्षा व्यक्त की गई है कि वे संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिम्मेदारी दिये जाने पर कन्हैया लाल यादव ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने और किसानों की आवाज बुलंद करने में कोई कसर नही छोड़ेंगे।


पूर्वी जोन के अध्यक्ष रामभवन शुक्ल के नेतृत्व व मार्गदर्शन में मे संगठन को निरन्तर मजबूती मिलेगी और किसानों के अधिकारों के लिये सड़क से सदन तक संषर्ष किया जायेगा। श्री यादव ने कहा 2027 के चुनाव में किसान मतदाता निर्णायक होगा। किसानों की एकजुटता दमनकारी सरकारों को उखाड़ फेंकेगी। कन्हैया यादव ने यह भी कहा कि कदम कदम पर संवैधानिक मर्यादायें टूट रही हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संविधान को बचाने की खातिर संघर्ष कर रहे हैं।




जब तक कांग्रेस के काय्रकर्ताओं की सासें चलेंगी संविधान पर आंच नही आने दिया जायेगा। सभी जिलों में संगठन का निर्माण, जिला ब्लॉक, मंडल और बूथ लेबल तक किसानों की सभी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से मिलकर समाधान कराने का प्रयास, किया जायेगा। इससे समाधान न होने पर संवैधानिक ढंग से धरना प्रदर्शन, ज्ञापन और किसान आंदोलन किया जाएगा। वर्तमान समय की सबसे ज्वलत समस्या खाद और बिजली के लिए अति शीघ्र सभी जिलों के जिला अधिकारी व कृषि अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्यवाही की मांग की जायेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad