Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

एलडीए नीलाम करेगा सहारा बाजार, खत्म हो चुका है आवंटन



एलडीए नीलाम करेगा सहारा बाजार, खत्म हो चुका है आवंटन
लखनऊ, उ.प्र.। राजधानी के पॉश इलाके गोमती नगर स्थित विभूति खण्ड के पॉलीटेक्निक चौराहे के पास बने सहारा बाजार को एलडीए नीलामी के जरिए बेचने जा रहा है। इस भूखण्ड का आवंटन 9 जनवरी 2017 को समाप्त हो गया है। दो दिन बाद शुरू होने वाली ऑनलाइन नीलामी में इसे एकमुश्त एक व्यक्ति को बेचा जाएगा। 


करीब 4741 वर्गमीटर क्षेत्रफल में फैले इस परिसर में लगभग 150 दुकानें बनी हुई हैं, लेकिन इनमें से फिलहाल सिर्फ 11 दुकानें ही संचालित हैं। एलडीए ने बताया कि यह भूखंड 9 जनवरी 1987 को सहारा इंडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड को 30 सालों की लीज पर आवंटित किया गया था, जिसकी अवधि 9 जनवरी 2017 को समाप्त हो गई है। संस्था द्वारा लीज का नवीनीकरण नहीं कराया गया है, जिस पर एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने लीज निरस्त कर दी और फिर प्रवेश का आदेश दिया है। इसके बाद एलडीए की प्रवर्तन, अभियंत्रण और संपत्ति अनुभाग की टीम ने 12 दिन पहले इस पर कब्जा कर लिया। सहारा ने इसके खिलाफ हाई कोर्ट में अपील की थी, लेकिन मंगलवार को हुई सुनवाई में कोई राहत नहीं मिली।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad