Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुख्यमंत्री ने सांवन के पहले दिन किया रूद्राभिषेक, जनकल्याण के लिये की मंगलकामना



मुख्यमंत्री ने सांवन के पहले दिन किया रूद्राभिषेक,
जनकल्याण के लिये की मंगलकामना

गोरखपुर, 11 जुलाई। सावन माह के पहले दिन मुख्यमंत्री और गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार प्रातः काल रुद्राभिषेक व हवन किया। रुद्राभिषेक के उपरान्त उन्होने भगवान भोले शंकर से जगत के कल्याण और सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। अपने आवास के प्रथम तल स्थित शक्तिपीठ में सीएम योगी ने भगवान भोलेनाथ को विल्व पत्र, दुर्वा, मदार पत्र, कमल पुष्प समेत अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित किया और जल, दूध और ऋतुफल के रस से रुद्राभिषेक किया। मठ के विद्वत आचार्यगण एवं पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक संपन्न कराया। विधि विधान से पूर्ण हुए रुद्राभिषेक अनुष्ठान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad