Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

05 जुलाई से बेटी संग लापता है युवती, हत्या की आशंका, पुलिस से परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार



05 जुलाई से बेटी संग लापता है युवती, हत्या की आशंका, पुलिस से परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

बस्ती, 01 अगस्त। नगर थाना क्षेत्र के शिवम सिंह पुत्र पवन सिंह की बहन गोल्डी सिंह (32) बस्ती शहर के सुबाष तिराहे से बेटी सिद्धि सिंह (07) के साथ 05 जुलाई 2025 से लापता हैं। आरोप है कि उनकी बहन और भांजी को नगर थाना क्षेत्र के अरबापुर गांव निवासी सूरज सिंह तथा गौर थाना क्षेत्र के कोठवा गांव की नीलम सिंह पत्नी सत्यप्रकाश सिंह बहला फुसलाकर भगा ले गये हैं। इस संदर्भ में कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर दी गई है इसके बावजूद एफआईआर दर्ज करने की बजाय पुलिस ने 10 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज किया है। इसमें भी कोई कार्यवाही नही की गई है। 


पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। नामजद तहरीर दिये जाने के बाद भी पुलिस के द्वारा कार्यवाही न किया जाना आश्चर्यजनक है। पीड़ित भाई शिवम सिंह सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर 30 जुलाई को शिकायत दर्ज कराया है। शिवम सिंह ने भांजी के हत्या किये जाने की आशंका जताई है। मांग किया कि मामले का शीघ्र खुलासा हो। गोल्डी सिंह ससुराल नही जाना चाहती कोई बात नहीं, दोनो को अपने तरीके से जीवन जीने की आजादी है। इसके लिये बैठकर वार्ता करने की जरूरत है न कि छिपकर भागने और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की। शिवम सिंह ने कहा परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सभी को तरह तरह की आशंका सता रही है। बहन और भांजी की सकुशल वापसी नही हुई तो पुलिस जिम्मेदार होगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad