Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रयागराज में 10 साल के बच्चे की हत्या, झाड़ियों में मिली लाश



प्रयागराज में 10 साल के बच्चे की हत्या, झाड़ियों में मिली लाश

यूपी डेस्कः प्रयागराज में 10 साल के बच्चे की हत्या की खबर है। उसकी लाश घर से 200 मीटर दूर झाड़ियों के बीच मिली। बच्चे के होंठ और उंगली पर चोट के निशान हैं। वह शुक्रवार शाम 7 बजे घर से दुकान से सामान खरीदने निकला था। इसके बाद से गायब था। परिवार ने रात भर बच्चे की तलाश की। नैनी कोतवाली में शिकायत भी दर्ज कराई। 


सुबह करीब 6 बजे खेत में काम करने वाले लोगों ने बच्चे का शव देखा। इसकी जानकारी तुरंत परिजनों को दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर नैनी पुलिस और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची। बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया- मौके पर जो सबूत मिले हैं, उसके आधार पर जांच शुरू की गई है। नैनी थाना क्षेत्र के महेवा नई बस्ती के रहने वाले मोहन लाल उर्फ मनू भारतीय पत्थर-टाइल्स लगाने के मिस्त्री हैं। उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा अरमान, दूसरा बेटा शरद और तीसरा बेटा संस्कार है। 


दूसरे नंबर का बेटा शरद (10) कक्षा चार में पढ़ता था। वह शुक्रवार की शाम करीब सात बजे घर से सामान लेने के लिए निकला था। इसके बाद से नहीं लौटा। पूरा परिवार बेटे के लापता होने के बाद परेशान था। पिता ने नैनी कोतवाली में पहुंचकर बेटे की गुमशुदगी की लिखित शिकायत दी। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। गांव के लोगों ने घर से 200 मीटर की दूरी पर विद्यापीठ स्कूल के पास गुलाब की झाड़ियों के बीच बच्चे का शव देखा। उसकी पहचान करते हुए घर वालों को बताया। घर वालों ने पहुंचकर बेटे की शिनाख्त की। मां मीना ने बताया- बेटे को अक्सर सामान लेने के लिए घर से भेज देते थे। 


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad