Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

संजय जायसवाल की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा



संजय जायसवाल की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा

बस्ती, 14 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रूधौली विधानसभा के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल के नेतृत्व मे गुरूवार को रूधौली में शहीद शिव गुलाम सिंह स्थल से पैड़ा चौराहे तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा को सम्बोधित करते हुए  संजय प्रताप ने कहा कि आजादी की लड़ाई में बस्ती की माटी का बहुत बड़ा योगदान है।


 हम उन्हें श्रद्वा सुमन अर्पित करते है प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश प्रदेश विकास की ओर निरन्तर अग्रसर है। आज भारत की सेना इतनी मजबूत है कि भारत की तरफ कोई भी देश आंख उठा कर नहीं देख सकता है। पिछले दिनों भारत ने जिस तरीके से आपरेशन सिंन्दूर में पाकिस्तान को आईना दिखाया और उसके घर में घुस कर मारा है और पूरे विश्व को सन्देश दिया की जो विरोधी ताकत हमारे देश की ओर देखेगा उसको बख्सा नहीं जायेगा। हमारा देश दिन प्रतिदिन तरक्की कर रहा है और आगे बढ़ रहा है। 


देश के वीर जवान मां भारती की रक्षा के लिए सीमा पर डटे हुए है हम सभी लोगो को मिल कर देश हित मे कार्य करना चाहिए और देश के बारे मे सोचना चाहिए तथा देश विरोधी ताकतो को समाप्त करने के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संगीता जायसवाल, मनोज सिंह, राजकुमार चौधरी, जेपी जायसवाल, सन्जू सिंह, रत्नेश राय,पप्पू चौधरी, पंकज सिंह, मुन्ना जायसवाल, प्रिन्स जायसवाल, विजय कुमार पाण्डेय, महेन्द्र सिंह, अतुल यादव, भोला सिंह,विकास शर्मा, कम्मू, उमेश सिंह, रणजीत यादव,परवेज कुमार, मोनू पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad