Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जनपदीय , मंडलीय संस्कृत-प्रतिभान्वेषण समारोह में विमर्श



जनपदीय , मंडलीय   संस्कृत-प्रतिभान्वेषण समारोह में विमर्श

बस्ती, 22 अगस्त। भारतीय सभ्यता व संस्कृति से जुड़ा अधिकांश ज्ञान विज्ञान, साहित्य संस्कृत भाषा में ही लिखा गया है। संस्कृत के संवर्द्धन हेतु शिक्षकों को संकल्पित होकर प्रयास करने की आवश्यकता है। यह विचार जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल के हैं। श्री शुक्ल श्रीकृष्ण पाण्डेय इंटर कॉलेज बस्ती के सभाकक्ष में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के निर्देश पर आयोजित जनपदीय व मंडलीय संस्कृत-प्रतिभान्वेषण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।


जिला विद्यालय निरीक्षक श्री शुक्ल ने कहा कि संस्कृत छात्र छात्राओं के ज्ञानवर्धन के साथ साथ आजीविका का भी अच्छा साधन है। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर हुआ। विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार पाण्डेय वघ् प्रधानाचार्य योगेश कुमार शुक्ल,मंडल संयोजक ब्रजेश कुमार पाण्डेय ने मुख्य अतिथि को उत्तरीय और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। आयोजक प्रधानाचार्य व मंडल संयोजक ने प्रबंधक अजय कुमार पाण्डेय व उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के प्रशिक्षक देवेश कुमार को उत्तरीय भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने संस्कृत की महत्ता पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। 


संस्कृत के अधिकाधिक विस्तार के लिए प्रयास का संकल्प दोहराया। साथ ही ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन में हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। जनपदीय संस्कृत गीत प्रतियोगिता में श्रीकृष्ण पाण्डेय इंटर कॉलेज की जया यादव प्रथम, रानी द्वितीय स्थान पर रहीं। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में रत्नेश गुप्ता ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय व अंजली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संतकबीरनगर की जनपदीय संस्कृत गीत प्रतियोगिता में आदर्श पाण्डेय प्रथम, सौरभ द्वितीय और आशुतोष पाण्डेय तृतीय स्थान प्राप्त करने में सफल रहे। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में नीतीश त्रिपाठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 


मंडल स्तरीय श्लोकान्त्याक्षरी प्रतियोगिता में उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी की कृतिका ने प्रथम, सिद्धार्थनगर के अनूप मिश्रा ने द्वितीय तथा उमा पासवान ने तृतीय स्थान हासिल किया। शिवानी,आंचल, सुन्दरी, अंजली, अभिजीत, प्रज्ञा, बालकृष्ण, सुनयना और अनुष्का को विभिन्न प्रतियोगिताओं में सांत्वना पुरस्कार दिया गया।उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ से आए प्रशिक्षक देवेश कुमार, बृजेश कुमार पाण्डेय संतकबीरनगर के श्रवणमणि त्रिपाठी, कृष्ण कुमार,इन्द्रासन मिश्र,शिशिर मिश्र ने निर्णायक की भूमिका निभाई। समारोह में सौरभ मिश्र,ओमप्रकाश तिवारी, अश्वनी कुमार मिश्र,राम किंकर त्रिपाठी, ओमप्रकाश पाठक, देवेन्द्र तिवारी, सुनीता पाण्डेय, अन्नपूर्णा पाण्डेय,अजय कुमार,बलबीर, अमित कुमार,प्रियंका श्रीवास्तव, अनुराधा, रितु गुप्ता, प्रियंका त्रिपाठी, उमेशचंद्र श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad