सोनहा थाना क्षेत्र में लड़की ने सुसाइड किया
बस्ती, 22 अगस्त। सोनहा थाना क्षेत्र के परसा खुर्द बुजुर्ग उर्फ दरियापुर जंगल टोला भैंसहवा में बृहस्पतिवार शाम 7 बजे घर में एक लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दिया। राजाराम की पुत्री शीला उर्फ मुन्नी अपने घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे लटकती मिली। सूचना मिलते ही सोनहा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका तीन भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटी थी।













Post a Comment
0 Comments