Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बागपत मे कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किशोरी संग गैंगरेप



बागपत मे कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किशोरी संग गैंगरेप

यूपी डेस्कः बागपत जिले में किशोरी को पहले कोल्ड्रिंक में नशीला पेय पिलाकर उसके साथ गैंगरेप किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। एक युवक ने उसके साथ गंदा काम किया और दूसरे ने वीडियो बनाया। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामला जिले के सिंघावली अहीर क्षेत्र का है। 


शिकायत में आरोप है कि आठ अगस्त को किशोरी घर से कूड़ा डालने के लिए गई थी। वापस आते समय गांव के ही दो युवक मिल गए, जिन्होंने किशोरी को कोल्ड्रिंग पिलाई। कोल्ड्रिंग में कुछ नशीला पदार्थ मिला हुआ था। बेहोशी की हालत में युवक नाबालिक को बाइक पर बैठाकर गांव से बाहर ले गए, जहां उन्होंने उसका यौन शोषण किया। किशोरी ने घटना अपने घर बताई है। इसके बाद किशोरी के पिता ने सिंघावली अहीर थाने में शिकायत की है। आरोप है कि युवकों ने वीडियो दिखाकर किशोरी को कई दिन तक ब्लैकमेल किया ओर यौनशोषण करते रहे। दो दिन पहले युवकों ने अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया है। जिससे गांव में परिवार की बदनामी हो रही है। वीडियो वायरल होने से किशोरी भी सदमे में है और घर से बाहर नही निकल रही।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad