Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आजमगढ़ में एण्टी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर लेखपाल



आजमगढ़ में एण्टी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर लेखपाल

यूपी डेस्कः आजमगढ़ जिले में एंटी करप्शन टीम ने सदर तहसील में कार्यरत लेखपाल प्रमोद कुमार सरोज को एसडीएम कार्यालय के पास 5000 की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। एंटी करप्शन टीम ने उसे पकड़ने के लिए पहले से जाल बिछाया था। इस मामले में पीड़ित अमित कुमार सिंह ने एंटी करप्शन यूनिट को शिकायती पत्र सौंपकर आरोप लगाया कि लेखपाल प्रमोद कुमार सरोज न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नक्शा सही करने के लिए 5000 की रिश्वत मांग रहे थे। 


शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन यूनिट ने जाल बिछाया। पीड़ित ने जैसे ही केमिकल लगे 5000 के नोट लेखपाल को दिए, पहले से सक्रिय टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और शहर कोतवाली ले गई। इस कार्रवाई के दौरान सदर तहसील में मौजूद कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन मामले की जानकारी फैलते ही ज्यादातर लोग वहां से खिसक गए। इस लेखपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।   

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad