Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लखनऊ में मर्चेंट नेवी अफसर की पत्नी की संदिग्ध मौत



लखनऊ में मर्चेंट नेवी अफसर की पत्नी की संदिग्ध मौत

लखनऊ, उ.प्र.। सुशांत गोल्फ सिटी के ओमेक्स वाटर एस्केप कॉम्पलेक्स की रहने वाली मर्चेंट नेवी अफसर की पत्नी मधुसिंह ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति ने नौकर की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा। दोनों की 6 महीने पहले शादी हुई थी। मधू के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- मेरी बेटी को मारकर फंदे पर टांग दिया है, जिससे यह सुसाइड लगे। घटना रविवार रात आठ बजे की है। लेकिन मामले को सोमवार दोपहर तक छिपाए रखा गया। 


पुलिस ने बताया- अनुराग सिंह लगभग 10 दिन पहले ही छुट्‌टी पर घर आया था। घटना से पहले रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने सुसाइड कर लिया। दोनों का विवाह छह महीने पहले हुआ था। पिता फतेह बहादुर सिंह ने बताया- मधु ने रविवार रात करीब 8 बजे बड़ी बहन प्रिया को कॉल करके मारपीट की जानकारी दी थी। इसके बाद सुबह से कोई बात नहीं हुई। रात को ही उसको मार दिया गया है, सुसाइड दिखाने के लिए सोमवार दोपहर में जानकारी दी गई। अनुराग बेटी को अस्पताल तक लेकर नहीं गया। शादी के बाद से अनुराग दहेज की मांग कर रहा था। इस वजह से मारपीट भी करता था। उसका अन्य लड़कियों से संबंध है, जिसकी वजह से भी बेटी को प्रताड़ित करता था। मधु के प्रेग्नेंट होने पर उसका अबॉर्शन करा दिया था।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad