जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल का निधन, दिल्ली के राम मनोहर लोइया अस्पताल में आखिरी सांस
नेशनल डेस्कः जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का 79 साल की उम्र में आज निधन हो गया। दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने आज मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे दिल्ली के राम मनोहर लोइया अस्पताल में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि, उन्हें गत 11 मई को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
आपको बता दें कि, सत्यपाल मलिक का जन्म 24 जुलाई 1946 हुआ। मलिक ने अगस्त 2018 से अक्टूबर 2019 तक पूर्ववर्ती जम्मू और कश्मीर राज्य के 10वें और अंतिम राज्यपाल के रूप में कार्य किया। उनके कार्यकाल के दौरान ही 5 अगस्त 2019 को जम्मू और कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किया गया। उन्होंने 2018 में 21 मार्च से 28 मई तक ओडिशा में भी राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त कार्यभार भी संभाला था। इसी के साथ 2022 में मेघालय के 21वें राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया है। सत्यपाल मलिक अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते थे और उन्होंने कृषि आंदोलन, भ्रष्टाचार तथा कई अन्य राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर अपनी आवाज उठाई। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के समय सत्यपाल मलिक जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल थे। सत्यपाल मलिक बागपत जिले से थे, उनकी शिक्षा मेरठ यूनिवर्सिटी में हुई।
Post a Comment
0 Comments