Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हर मां की सुरक्षा जरूरी, मां ही बच्चों का जीवन संवारती है- राज्यपाल



हर मां की सुरक्षा जरूरी, मां ही बच्चों का जीवन संवारती है- राज्यपाल

बस्ती, 05 अगस्त। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को बस्ती पहुंचीं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्होने सबसे पहले कृषि विज्ञान केंद्र बजरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री की स्वदेशी सामान अपनाने की अपील को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि देशवासियों को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि हमारे पशु घास खाते हैं, जबकि विदेशों में मांस खाने वाले पशुओं का दूध हमारे लिए उचित नहीं। 



उन्होंने डेयरी उत्पादों के आयात पर टैरिफ बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इसके बाद वह अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम पहुंचीं जहां जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद छोटे बच्चों ने सारे जहां से अच्छा“ और “चंदा ने पूछा तारों से“ आदि गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। “लंबी दाढ़ी वाला पौधा“, “अहा टमाटर बड़े मजेदार“ तथा “देश रंगीला रंगीला“ जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये बच्चों ने खूब वाहवाही लूटी। 



राधा शुक्ला ने “विकसित भारत“ विषय पर व्याख्यान दिया। हरैया विधायक अजय सिंह ने बस्ती के ऐतिहासिक व पौराधिक महत्व पर प्रकाश डाला। एमएलसी सुभाष यदुवंशी ने भी अपने विचार रखे। मौके पर कई लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भावुक सम्बोधन दिया। उन्होने कहा बेटियां प्यारी हैं तो एचपीवी वैक्सीन जरूर दिलायें। यह वैक्सीन बेटियों को कैंसर से बचाने में सहायक है। उन्होंने बताया कि यूपी में अब तक 4 लाख लोगों को टीबी से मुक्त कराया गया है। लगातार जारी जागरूकता कार्यक्रमों के सकारात्मक परिधाम आ रहे हैं। 


राज्यपाल ने अपने भावुक संदेश में कहा हर मां की सुरक्षा जरूरी है।“ “सास-बहू के तानों से बच्चों का जीवन नहीं बनता, मां ही बच्चों का भविष्य संवारती है।“ अनेक महत्वाकांक्षी सरकारी योजनायें हैं, उन्हे जरूरतमंदों तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। आंगनवाड़ी का महत्व बताते हुये राज्यपाल ने कहा हर आंगनबाड़ी में त्योहारों और संस्कारों के कार्यक्रम होंने चाहिये जिससे बच्चों में राष्ट्रभक्ति और संस्कृति पले।“ “राष्ट्र निर्माण केवल गणित से नहीं, संस्कारों और देशभक्ति से होता है।“ “स्वस्थ जीवन जीना है, तो केमिकल युक्त भोजन और मोटापा दोनों से दूर रहना होगा।“ 


राज्यपाल ने “प्रधानमंत्री की अपील दोहराते हुये कहा हर घर में 10 प्रतिशत तेल का उपयोग कम करो, बच्चों का स्वास्थ्य संभालो।“ “नशा मुक्त भारत का सपना, क्या सरकार अकेले पूरा कर सकती है? घर-घर से अभियान शुरू करें।“ “बेटी को पढ़ाने के लिए पैसे नहीं, लेकिन नशे के लिए पैसे हैं, ये मानसिकता बदलनी होगी।“ राज्यपाल ने कलेक्ट्रेट में ट्रांसजेन्डरों की मीटिंग को सम्बोधित किया। इसके साथ ही कप्तानगंज में ट्रांसजेन्डरों के आनलाइन विद्यालय का उद्घाटन और ओडीओपी के तहत स्थापित सिद्ध मित्र फर्नीचर यूनिट का अवलोकन करने के उपरान्त पुनः राजधानी लखनऊ वापस हो गईं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad