Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

चन्द्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला पीजी कालेज में वंशराज मौर्य ने किया ध्वजारोहण



चन्द्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला पीजी कालेज में वंशराज मौर्य ने किया ध्वजारोहण

बस्ती, 15 अगस्त।  देश के नागरिक ही इसे मजबूत ओर कमजोर बनाते हैं। जब जब हम कानून का सम्मान नही करते, महापुरूषों के योगदान की अनदेखी करते हैं और अपने स्वतंत्रता की समीयें लांघ जाते हैं तब तब ये देश कमजोर होता है। यह बातें मुख्य अतिथि राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक वंशराज मौर्य ने कही। वे बनकटी ब्लाक मुख्यालय पर मथौली में स्थित चन्द्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला पीजी कालेज तथा सम्राट अशोक प्रभावंश बालिका इण्टर कालेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।



उन्होने छात्राओं, अभिभावकों तथा क्षेत्रीय गणमान्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुये कहा हमे नई पीढ़ी को आजादी की समीयें बतानी होंगी। नई पीढ़ी गुमराह हो रही है और आजादी के गलत मायने निकाल रही है। प्रबंधक डा. अनिल कुमार मौर्य ने कहा स्वतंत्रता को पाने के लिये असंख्य देशभक्तों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। ये देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा। देश के संविधान, राष्ट्रध्वज व सामाजिक मान्यताओं का सम्मान कर हम उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। 


सम्राट अशोक इ.का. की प्रधानाचार्या एवं डायरेक्टर श्रीमती नीलम मौर्या ने छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों को सराहा और परीक्षा में अच्छे अंक लाने हेतु प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. अनीता मौर्य ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्जुन प्रसाद शुक्ल ने की। सेवानिवृत शिक्षक वृजलाल यादव, दुर्गा प्रसाद शुक्ल, भागवत प्रसाद यादव, बी०पी०यादव, निशा मौर्य, आराधना यादव, प्रीति, नगमा, शशि चैधरी, अजय चैरसिया, मु० आरिफ, काशी प्रसाद पाण्डेय, अखण्ड प्रताप श्रृंखला पाल, ज्योति पाल, हिना खातून, अनुप्रिया मिश्रा, डाली सिंह, शिखा पाण्डेय, राजीव मौर्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अंशिका दुबे ने किया।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad