Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सेंट जोसेफ्स स्कूल सिसवां में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस का पर्व



सेंट जोसेफ्स स्कूल सिसवां में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस का पर्व

जिला संवाददाता, महराजगंज (सुनील पाण्डेय) सिसवा बाजार, स्थित सेंट जोसेफ्स स्कूल में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों के साथ शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता मनाया गया। यह आयोजन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने और विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की लौ प्रज्वलित करने का एक पावन अवसर बना।


कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन ओ. ए. जोसेफ, प्रबंधक बीन्सी जोसेफ, प्रधानाचार्य बैजू चेरियन, उप प्रधानाचार्य शिवेंद्र सिंह, अंग्रेजी प्रवक्ता फणींद्र कुमार मिश्र, इंचार्ज प्रेमसागर चौबे, धनंजय मिश्र एवं मुन्ना पांडे द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के साथ हुआ। राष्ट्रगान के स्वर ने पूरे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। चेयरमैन ओ. ए. जोसेफ ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि यह आज़ादी हमें बहुत त्याग और संघर्ष के बाद मिली है, अतः हम सबको मिलकर अपने राष्ट्र की प्रगति के लिए समर्पित रहना चाहिए। 


विद्यालय की प्रबंधक बीन्सी जोसेफ ने कहा कि आज का दिन हमें केवल उत्सव मनाने के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को जिम्मेदार नागरिक बनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करता है। अंग्रेजी प्रवक्ता फणींद्र कुमार मिश्र ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि यह हमारे राष्ट्रीय चरित्र, संस्कृति और एकता का प्रतीक है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे शिक्षा, अनुशासन और नैतिकता के माध्यम से देश के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएँ। कार्यक्रम का संचालन कुशलता और ऊर्जा के साथ आरोही चौबे, अदिति मिश्रा, शर्मिष्ठा पाण्डेय एवं दिव्यांका पाण्डेय ने किया। 


इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य और गणमान्य उपस्थित थे, जिनमें राजकुमार सिंह, अनिल पांडे, अवनीश मिश्र, फणींद्र मिश्र, पीयूष त्रिपाठी, पुंडरीक गुप्ता, संतोष वर्मा, प्रदीप रौनियार, सतीश त्रिपाठी, अजीत बारीक, गंगा दुबे, अमृता पाठक, रवीना, मनीष श्रीवास्तव, तमजिद अली, राधेश्याम, प्रह्लाद प्रसाद, सीजा बैजू,भुवाल गुप्ता, मंशा गुप्ता, मनोरमा जायसवाल, अनूप रौनियार, वर्षा जायसवाल, रंजना त्रिपाठी, पूर्णिमा शाही, प्रिया पाण्डेय, ओम प्रकाश वर्मा, वीरेंद्र त्रिपाठी, संजीव कुमार, संजय गुप्ता, अशोक पांडे, सिनसी पीटर, ए. बी. वाई. सर, नीतेश श्रीवास्तव, ललितेश गुप्ता, रमा श्रीवास्तव, स्नेहा एवं शिव चौहान शामिल रहे।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad