कौशाम्बी में चाची भतीजे का प्रेम सम्बन्ध, विवाद के चलते दोनो ने खाया जहर
यूपी डेस्कः कौशाम्बी के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के हटवा रामपुर गांव की विमला देवी (36) का अपने भतीजे विशोक उर्फ रामराज (20) के साथ दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। विमला का पति पिंटू बाहर रहकर नौकरी करता है। चाची भतीजे के प्रेम सम्बन्ध को लेकर अक्सर विवाद होते थे। मामाला पुलिस मे पहुंचा तो दोनो पक्षों में समझौता करा दिया गया।
रविवार को हुये विवाद के बाद विमला देवी ने जहर खा लिया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन उसकी मौत हो गई। अगले ही दिन सोमवार को उसकी मौत से गमगीन विशोक ने भी जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है। जहां इलाज चल रहा है। विशोक की मां गुड़िया देवी ने बताया कि दोनों मोबाइल पर घंटों बात करते थे। दो साल पहले इसी को लेकर विवाद हुआ था। बाद में समझौता हो गया था। लेकिन अब विमला की मौत के बाद महिला के परिवार वालों का आरोप है कि युवक ने ही उसे जहर खिलाया। पुलिस घटना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
Post a Comment
0 Comments