Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पति की हत्या के मामले में सजा काटकर आई बहू ने ससुर को भी मार डाला



पति की हत्या के मामले में सजा काटकर आई बहू ने ससुर को भी मार डाला

आगरा, उ.प्र.। जिले में अपने पति की हत्या मामले में सजा काटकर जेल से बाहर आई महिला ने अपने ससुर को भी मौत के घाट उतार दिया। मामला थाना बमरौली कटारा क्षेत्र की है। यहा रहने वाली बबली की शादी हरिओम नामक युवक से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद बबली के किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध हो गए। 


पति को रास्ते से हटाने के लिये उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बबली को गिरफ्तार किया और अदालत ने उसे सवा 5 साल की सजा सुनाई। जेल में उसकी मुलाकात प्रेम सिंह नाम के एक कैदी से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया। प्रेम सिंह ने ही बबली की जमानत करवाई, जिसके बाद वह जेल से बाहर आ गई और प्रेम सिंह के साथ रहने लगी। 


बबली के ससुर राजवीर को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। वह इसका विरोध करने लगे। बबली ने बहाने से अपने ससुर राजवीर को बादशाह महल के पास बुलाया, जहां पहले से छिपे प्रेम सिंह ने मौका देखकर बबली के साथ मिलकर राजवीर का गला घोंट दिया। हत्या के बाद शव को बाजरे के खेत में फेंक दिया गया और दोनों फरार हो गए। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान प्रेम सिंह के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रेम सिंह की निशानदेही पर बबली को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों से पूछताछ जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad