Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बिहार की राजधानी पटना में खड़ी कार मे मिले दो बच्चों के शव



बिहार की राजधानी पटना में खड़ी कार मे मिले दो बच्चों के शव

बिहार डेस्कः राजधानी पटना में शुक्रवार शाम इंद्रपुरी इलाके में खड़ी एक कार के अंदर दो बच्चों के शव मिले। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पटना (मध्य) की पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीक्षा ने बताया, “पुलिस को सूचना मिली कि इंद्रपुरी इलाके में खड़ी एक कार के अंदर दो बच्चों (एक लड़की और एक लड़का) के शव पाए गए हैं। अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और वहां उन्हें कार में शव मिले। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।” एसपी के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चों की मौत से संबद्ध स्थिति का पता चल पाएगा। एक अधिकारी ने दावा किया कि मृत लड़की की उम्र नौ साल है, जबकि मृत लड़का पांच साल का है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad