बिजनौर में युवती ने फांसी लगाकर जान दे दिया, परेशान थी शोहदों से
बिजनौर, ब्यूरो (फैसल खान) कोतवाली थाना क्षेत्र के झालरा गांव में मंगलवार को एक युवती का फंदे से लटकता शव मिला। परिजन उसे लेकर आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान 18 वर्षीय सोनम पुत्री शहजाद के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक पृथमदुष्टया सोनम द्वारा सुसाइड किया जाना प्रतीत होता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लड़की ने बदनामी के डर से यह खौफनाक कदम उठाया। उसके पिता की मौत करीब 15 साल पहले हो चुकी थी। घर पर उसकी मां शबाना और वह अकेली रहती थीं। जबकि छोटा भाई बाहर काम करता है।
मां का आरोप है कि गांव का ही एक युवक लगातार उसकी बेटी को परेशान करता था। वीडियो बनाकर उसे धमकाता और बार-बार मोबाइल नंबर मांगता था। इस बात की शिकायत युवक के पिता से भी की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परेशान होकर सोनम ने आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।













Post a Comment
0 Comments