कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज, किशोरी के गर्भवती होने पर हुई जानकारी
बस्ती, 26 अगस्त। जिले में छावनी थाने की पुलिस ने खम्हरिया गांव की एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में कोर्ट के आदेश पर सोनू (30), विनोद (55) और मोनू (25) के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना जनवरी 2025 की है। पीड़िता के मुताबिक वह शौच के लिए गांव के बाहर गई थी जहां सोनू ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी ने धमकी दी जिससे डरकर किशोरी ने घर पर कुछ नहीं बताया। कुछ दिनो बाद आरोपी ने घर में घुसकर दोबारा दुष्कर्म किया और वारदात का अश्लील फोटो बना लिया जिसको दिखाकर लगातार शोषण करता रहा। इसी बीच किशोरी गर्भवती हो गई। गर्भपात के लिए राजी नही हुई तो 4 अप्रैल को शादी का झांसा देकर नासिक ले गया। वहां उसने कई दिनों तक मारपीट और दुष्कर्म किया। किशोरी मौका देखकर वहां से भाग निकली और घर पहुंचकर पूरा वाकया बताया। मामला कोर्ट पहुंचा जहां से पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया।













Post a Comment
0 Comments