Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सदैव याद किया जायेगा राजीव गांधी का योगदान



सदैव याद किया जायेगा राजीव गांधी  का योगदान

बस्ती, 20 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को 81 वे जन्म दिन पर सद्भावना दिवस के रूप में याद किया गया। कांग्रेस नेताओं ने वृद्धा आश्रम में फल वितरित किया। बुधवार को कांग्रेस कार्यालय पर अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के संयोजन में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी हमेशा याद किये जायेंगे।


राजीव गांधी का मानना था कि टेक्नोलॉजी के सहारे देश में बदलाव किया जा सकता है। उन्होने टेलीकॉम और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर्स में काफी काम करने के साथ ही पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ ही देश में कम्प्यूटर युग की शुरूआत करने का श्रेय राजीव गांधी को है। 


कांग्रेस नेता परमात्मा प्रसाद चक्रवर्ती, अनिल भारती, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, संदीप श्रीवास्तव आदि ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कठिन समय में राजीव जी ने देश की बागडोर संभाला और उदाहरण बनकर उभरे। भारत रत्न राजीव गांधी के जन्म दिन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से साधू शरन आर्य, अलीम अख्तर, डा. दीपेन्द्र सिंह, गिरजेश पाल, सौकत अली नन्हू, शकुन्तला देवी, राम धीरज चौधरी, अवधेश सिंह, अमर बहादुर शुक्ल, शेर मोहम्मद, राहुल चौधरी, गुड्डू सोनकर, लालजीत पहलवान, रफीक खान, राम बचन भारती, सुधीर यादव आदि शामिल रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad