Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

युवाओं को एबीवीपी से जोड़ने का अभियान तेज, 43 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य



युवाओं को एबीवीपी से जोड़ने का अभियान तेज, 43 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

बस्ती, 20 अगस्त। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गोरक्ष प्रांत अधिकतम सदस्यता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रेस क्लब सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में विभाग संयोजक एवं सदस्यता प्रमुख बृज भूषण उपाध्याय, जिला संयोजक विकास कसौधन, जिला मीडिया संयोजक मारुत पाण्डेय, तहसील संयोजक अमरेंद्र पाण्डेय, प्रांत कार्यसमिति सदस्य कु. स्निग्धा एवं कु. अनन्या उपस्थित रहीं।


मारुत पाण्डेय ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं बल्कि एक विचार है, जो युवा शक्ति को राष्ट्रशक्ति में बदलने का कार्य करता है। परिषद का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में संगठन क्षमता, नेतृत्व विकास और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिकाधिक युवाओं को संगठन से जोड़कर उन्हे राष्ट्रनिर्माण की इस यात्रा में सहभागी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उपाध्याय ने सदस्यता अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष पूरे गोरक्ष प्रांत में 5,97,000 से ज्यादा सदस्यता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


इसके सापेक्ष अभी तक 2,43,887 सदस्यता पूर्ण हो चुकी हैं। अधिकतम सदस्यता दिवस (21 अगस्त) के अवसर पर 17 संगठनात्मक जिलों में 1,00,000 से अधिक सदस्यता करने का संकल्प लिया गया है। बस्ती जिले को 43,000 सदस्यता का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें से अभी तक 19,775 सदस्यता पूर्ण हो चुकी हैं। अधिकतम सदस्यता दिवस पर बस्ती जिले के 17 कैंपसों (विद्यालय, इंटर कॉलेज एवं महाविद्यालय) में 7,500 सदस्यता करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे 21 अगस्त को ही पूरा किया जाएगा। कु. स्निग्धा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व विकास एवं राष्ट्रभक्ति से प्रेरित जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad