Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गौल्हौरा की थानेदार बनी 11वीं की छात्रा, जनता दर्शन में सुनी फरियाद



गौल्हौरा की थानेदार बनी 11वीं की छात्रा, जनता दर्शन में सुनी फरियाद
An 11th-grade student became the police station in-charge of Gaulhaura, heard complaints in public darshan.
मीडिया दस्तक ब्यूरो, सिद्धार्थनगर (अवधेश मिश्र) नारी सशक्तिकरण मिशन के अंतर्गत कक्षा 11 की छात्रा सोनल त्रिपाठी व शिखा यादव को 1 दिन का गोल्हौरा थाने का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सोनल त्रिपाठी ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की फरियाद सुनी। उन्होंने कहा कि वह कड़ी मेहनत करके एक दिन अफसर बनेगी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राजेश गुप्ता हाथ बांधे खड़े थे और एक दिन के थानेदार के आदेशों का पालन करते नजर आये।



अपने काम के घण्टों में छात्रा ने प्रभारी निरीक्षक से थाने की व्यवस्थाओं से जुड़ी जानकारियां हासिल की। अपराध रजिस्टर का निरीक्षण भी किया। छात्रा ने इस बात का भी सज्ञान लिया कि थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे सक्रिय हैं या नहीं। मौके पर ढढ़ढ़ी जोत की एक महिला ने शिकायती पत्र देते हुए पड़ोसी द्वारा जबरदस्ती कुए के पास की जमीन जबरन कब्जा करने से सम्बधित प्रार्थना पत्र लेकर पहुची। छात्रा ने तत्काल हल्का पुलिस भेज कर जाच कराने की भी बात कही। मौके पर इस्पेक्टर राजेश कुमार गुप्ता, एस आई, राकेश कुमार, रणविजय, प्रेम कान्त तिवारी, लोकपति औझा, फूलचन्द सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad