Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

40 वर्षों से खास है नोयडा की रामलीला, तैयारियों में जुटे आयोजक



40 वर्षों से खास है नोयडा की रामलीला, तैयारियों में जुटे आयोजक
Noida's Ramlila has been special for 40 years, organisers are busy preparing.

गौतमबुद्ध नगर, संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)। जिले के नोएडा स्टेडियम में पिछले 39 वर्षो से प्राधिकरण एवं प्रशासन की सहयोग से रामलीला मंचन एवं विजयादशमी महोत्सव का आयोजन होता आया है जिसमें प्रतिदिन दस हजार से अधिक भक्त आकर रामलीला मंचन का आनंद लेते है। इस बार रामभक्तो के सहयोग एवं प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से चालीस वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। 

 

उल्लेखनीय है कि यह रामलीला पूर्व में एन सी आर में टाप टेन में तीसरे स्थान पर रह चुका है। उक्त जानकारी श्री सनातन धर्म रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में दी। समिति के महासचिव संजय बाली ने बताया कि नाटक मंचन बाईस सितंबर से तीन अक्टूबर तक किया जायेगा। जिसमें शहर के सभी गणमान्य नागरिक में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है। इसलिये आयोजन को सफलता प्रदान होती है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 40 वर्ष के प्रयास करते हुए हरी भक्त कला ट्रस्ट द्वारा दिल्ली एवं मुंबई के प्रसिद्ध टीवी व फिल्मी कलाकारों द्वारा रामलीला मंचन किया जायेगा। 


श्री बाली ने बताया कि 2 अक्टूबर को रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा और अगले दिन 3 अक्टूबर को भरत मिलाप के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांडिया के साथ इस वर्ष लीला का विश्राम होगा। रामलीला मंचन का शुभ आरंभ 22 सितम्बर को सायं 07ः00 बजे गणेश पूजन के साथ प्रारंभ होगा। जिसमें संस्था के मुख्य संरक्षक डा. महेश शर्मा गौतमबुद्ध नगर सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार, पंकज सिंह विधायक नोएडा, श्रीमती विमला बाथम पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग उ.प्र., कैप्टन विकास गुप्ता, अध्यक्ष उ.प्र. कृषि अनुसंधान परिषद, नवाब सिंह नागर पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश, पी के अग्रवाल स्वागत अध्यक्ष पीयूष द्विवेदी, कार्यक्रम संयोजक मधुसूदन दादू राष्ट्रीय अध्यक्ष लघु उद्योग भारती, डा. वी.एस. चौहान, सीएमडी प्रकाश हॉस्पिटल उपस्थित रहेगे।


समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि भव्य राम बारात बैड बाजे, रथ, ढोल नगाड़े एवं सुंदर झांकियों के साथ 26 सितंबर को श्री सनातन धर्म मंदिर सैक्टर 19, नोएडा से दोपहर 03ः00 बजे प्रारंभ होकर नोएडा के विभिन्न सैक्टर होते हुए रामलीला मैदान, सैक्टर 21ए रात्रि 08ः00 बजे भगवान श्रीराम की बारत पहुंचेगी। मंच की सुंदरता एवं भव्यता पूर्व से भी इस बार और अच्छी से दर्शायी जायेगी। सुंदर एवं प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भव्य एवं अलौकिक मंचन किया जायेगा। मंच एवं पूरे ग्राउंड पर बहुत ही सुंदर लाइट की व्यवस्था एवं आने वाले सभी भक्तों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है। 


मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के द्वारा बुराई का अंत अच्छाई के विजय का पर्व दो अक्टूबर को विजयादशमी जिसमें रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जायेगा। इस बार के पुतले जो दहन के समय बहुत ही आकर्षित करेंगे इनका साइज रावण 80 फीट, कुंभकरण 75 फीट, मेघनाथ 65 फीट है। रंग बिरंगे अंदाज में पगड़ी पहने बिजली की लाइट से जगमगाते हुए तथा सुंदर आतिषबाजी के साथ दहन किया जायेगा। समिति के चेयरमैन साठ वर्षीय टी एन गोविल ने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी अनुमतियां प्राप्त कर ली गयी है। 


मंच की सजावट जो इस बार बहुत ही सुंदर बनायी गई है जिसमें डबल मंच पर रामलीला का मंचन होगा जो एक बहुत ही महल के रूप में दिखाया गया है जिसमें जंगल पहाड़ एवं किला का कार्य पूर्ण किया जा रहा है सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षाकर्मी, स्वयं सेवक, संस्था के सदस्य पदाधिकारी सभी व्यवस्थाओं को देखेंगें। पूरे आयोजन के दौरान खाने- पीने का फूड स्टाल, झूला, सर्कस, फायर क्रैकर शो का भी आयोजन किया जायेगा। रामलीला मंचन देखने के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग स्टेडियम में आते हैं और विजय दशमी (दशहरा) के दिन वीआईपी अतिथियों, अधिकारी, प्रमुख व्यक्ति सहित समारोह में लाखों की संख्या में नागरिक शामिल होंगे।


प्रेस वार्ता के दौरान संस्था के चेयरमैन डा. टी. एन. गोविल, अध्यक्ष टी. एन. चैरसिया, महासचिव संजय बाली, कार्यकारी अध्यक्ष सुशील भारद्वाज, कोषाध्यक्ष अल्पेश गर्ग, रमेश कुमार, एस.के.एस. राणा, अनिल गुप्ता, अनुज गुप्ता, सत्य नारायण गोयल, पंकज जिंदल, मित्रा शर्मा, विपिन बंसल, राजीव गर्ग,  एस.के. सिंहल, डी.के. मित्तल, सुधीर पोरवाल, सौरभ अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, एन.पी.सिंह. नरेश बंसल, मुकेश गुप्ता, संजय गोयल, राम रतन शर्मा, वीरेन्द्र मेहता, पवनदीप सिंह, समीर अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, एन. के अग्रवाल, विकास जैन, एन पी सिंह, बलराज गोयल, संजय गुप्ता, प्रमोद रंगा, चन्द्रपाल सिंह, श्रेयश चतुर्वेदी, निखिल गुप्ता, विनोद शर्मा, सुनील कुमार, अर्चना राय, छाया, डिम्पल आनंद, अशोक मिश्रा, जितेन्द्र सिंह, रोहित कुमार आदि काफी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad