Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

चमोली में बादल फटा, 6 घर मलबे में दबे, 7 लोग लापता



चमोली में बादल फटा, 6 घर मलबे में दबे, 7 लोग लापता
उत्तराखंड डेस्कः 17 सितंबर की रात चमोली जिले के नंदानगर घाट में बादल फटने की खबर है, 7 लोग लापता बताये जा रहे हैं। यहां कुंटरी लंगाफली वार्ड में छह घर मलबे में दब गए। 2 लोगों करे रेस्क्यू किए गया है। एक दिन पहले देहरादून में बादल फटा था। देहरादून से मसूरी का 35 किलोमीटर का रास्ता क्षतिग्रस्त है। इसके कारण मसूरी में 2500 टूरिस्ट्स लगातार तीसरे दिन फंसे हुए हैं।


हिमाचल में इस सीजन में अब तक बारिश, बाढ़, लैंडस्लाइड और अचानक आई बाढ़ से अब तक 419 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने दोनों ही राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को अगले 48 घंटे हाई अलर्ट पर रखा है। देश में इस साल 24 मई को दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंचा था। देश में अब तक सामान्य से 8 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। 3 राज्यों राजस्थान (पश्चिम), पंजाब और हरियाणा से मानसून की विदाई शुरू भी हो चुकी है।


लेकिन इसके जाते-जाते भी देश के 7 राज्यों में तेज बारिश की संभवना है। मौसम विभाग और ग्लोबल फोरकास्ट सिस्टम (ळथ्ै) के मुताबिक, सितंबर के आखिरी कुछ दिन और अक्टूबर की शुरुआत तक एक बड़े कम दबाव के क्षेत्र के साथ जबरदस्त बारिश के आसार हैं। 25 या 26 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में बड़ा मानसूनी सिस्टम लो प्रेशर एरिया बन रहा है। इससे पूर्वी-पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छग, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 2-3 दिन तेज बारिश हो सकती है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad