ग्रामीण इलाकों में लाकेट, मंगलसूत्र छीनकर दहशत फैलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार
Gang that terrorized rural areas by snatching lockets and mangalsutras busted, 8 arrested
बस्ती, 22 सितम्बर। मिशन शक्ति अभियान के तहत संचालित 5 वें फेज के कार्यक्रमों की श्रंखला में पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की लाकेट, मंगलसूत्र छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुये 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लालगंज व मुण्डेरवा थाने की पुलिस, एसओजी, स्वाट व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में कई मामलों का सफल अनावरण किया गया।
पकड़े गये 8 अभियुक्तों में एक बाल अपचारी भी है। इनके पास से छिनैती के 04 अदद लाकेट व घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। आपको बता दें लालगंज व मुण्डेरवां थाना क्षेत्रों में विगत कुछ दिनों से अभियुक्तों ने आतंक मचा रखा था। खेत में काम कर रही और राह में आती जाती महिलाओं को निशाना बनाकर ये उनका मंगलसूत्र व अन्य जेवर छीन कर भाग जाते थे। कई घटनाओं के बाद इलाके में दहशत कायम हो गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त
गिरफ्तार अभियुक्तों में बस्ती जिले के बालकेश पुत्र रूदल निवासी पसड़ा सेमाडाड़ी थाना लालगंज, उम्र 19 वर्ष, शत्रुधन उर्फ पंगुल पुत्र रामू निवासी बानपुर थाना लालगंज उम्र 19 वर्ष, विवेक पुत्र धर्मेन्द्र ग्राम पसड़ा थाना लालगंज उम्र 18 वर्ष, विनित चौधरी पुत्र राम सुरेश चौधरी निवासी अमरौना थाना लालगंज, उम्र18, विवेक पुत्र राकेश निवासी पसड़ा टोला सेमराडाड़ी थाना लालगंज, 18 वर्ष, एक बाल अपचारी, गौरी शंकर पुत्र घुरहु निवासी बानपुर थाना लालगंज, इन्द्रजीत वर्मा पुत्र हरिप्रसाद बानपुर थाना लालगंज (सोनार) शामिल हैं।
अभियुक्तों की सुनिये
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोगों का एक गैंग है जिसको बालकेश पुत्र रूदल द्वारा संचालित किया जाता है। हम लोग सबसे आसान टारगेट राह चलती महिलाओं को बनाते हैं, महिलाओं के गले से लाकेट, झाल आदि को झपट्टेमारी करके सोनार की दुकान पर बेच देते हैं जिससे हम लोग अपना जेब खर्च निकालते है, और उससे अर्जित धन आपस में बांट लेते है। गाडी का नं0 चेंज कर लेते है जिससे कोई हमारी असली पहचान न जान पाये और पुलिस की पकड़ से दूर रहें।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक लालगंज संजय कुमार, प्रभारी एसओजी टीम विकास यादव, थानाध्यक्ष मुण्डेरवा प्रदीप सिंह, प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 संतोष गौंड़, प्रभारी सर्विलांस टीम शशिकांत, उ0नि0 महेश शर्मा चौकी प्रभारी कुदरहा, आदि का योगदान रहा।











Post a Comment
0 Comments