Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बिजनौर में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो सगे भाई डूबे



बिजनौर में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो सगे भाई डूबे

बिजनौर, उ.प्र.। अफजलगढ़ क्षेत्र के भूतपुरी गंगा घाट पर गणेशजी की मूर्ति विसर्जन के दौरान मंगलवार को दो सगे भाई गंगा की तेज धारा में बह गए। जसपुर (उत्तराखंड) के मोहल्ला नत्था सिंह के रहने वाले करन सिंह के दोनों बेटे धर्मेंद्र कुमार (36) और विजेंद्र सिंह (34) विसर्जन में शामिल थे। करीब 100 लोगों की मौजूदगी में दोनों भाई तेज धारा की चपेट में आ गए।


सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की टीम ने दोनों भाइयों की तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक खोजबीन जारी रही, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल सका। हादसे के बाद गंगा तट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अफजलगढ़ ने सुमित राठी ने बताया कि डूबने वाले दोनों सगे भाई हैं। दोनों की तलाश जारी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad