Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

देह व्यापार के अड्डे का खुलासा, मुठभेड़ के बाद संचालक गिरफ्तार



देह व्यापार के अड्डे का खुलासा, मुठभेड़ के बाद संचालक गिरफ्तार
Prostitution ring busted, operator arrested after encounter

बस्ती, 01 अक्टूबर। कोतवाली, थाना पुरानी बस्ती व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है कि जो कम उम्र की लड़कियों को अगवा कर या उन्हे बहला फुसलाकर अपने अड्डे पर लाता था और उनको जिस्म फरोसी के धंधे में धकेल देता था। देह व्यापार का ये अड्डा एनएच से करीब 500 मीटर दूरी पर एक अर्धनिर्मित मकान में चल रहा था।



जिससे पुलिस का शक न हो और उनकी नजरों से बंचा जा सके। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को एक अदद तमंचा, खोखा कारतूस के साथ हाफ एनकाउन्टर के बाद गिरफ्तार किया। अभियुक्त भानू प्रताप चौधरी पुत्र बाबूराम चौधरी मुण्डेरवां थाना क्षेत्र के बसौता गांव का रहने वाला है। उसे कोतवाली के मूड़घाट-चांदमारी बट मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad